फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों का हुआ बेसलाइन असेसमेंट

Sat, 23 May 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
औहर स्कूल में बेसलाइन असेसमेंट के तहत परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
ओसीआर शीट पर हुई परीक्षा, हिंदी, अंग्रेजी, गणित के पूछे गए प्रश्न
विज्ञापन

बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना उद्देश्य, शैक्षणिक स्तर को जांचना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में शनिवार को छात्रों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत एलईपी 2.0 (लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम) के तहत बेसलाइन असेसमेंट करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें छठी कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों ने भाग लिया। छात्रों से हिंदी, अंग्रेजी और गणित के प्रश्न पत्र पूछे गए। इस असेसमेंट को करवाने का उद्देश्य बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाना है। गणित का पेपर सुबह 11से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, हिंदी और अंग्रेजी का पेपर दोपहर 2 से 3:30 बजे तक हुआ, जिसमें 30-30 प्रश्न पूछे गए थे। छात्रों की परीक्षा ओसीआर शीट पर हुई। ओसीआर शीट पर केवल सही विकल्प के आगे टिक का निशान लगाना था। ओसीआर शीट पर किसी भी तरह की अन्य मार्किंग या काट-छांट की अनुमति नहीं थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन सभी ओसीआर शीट्स की स्कैनिंग कर ऑनलाइन सबमिशन का काम शुरू किया गया। स्कैन करते ही छात्र के परिणाम के कॉलम में दिख जाएगा कि किस छात्र ने कितने प्रश्न किए, कितने छोड़े, कितने ठीक हुए, कितने गलत हुए और कितने अंक प्राप्त हुए। लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत पिछले साल नवंबर में बच्चों को एक विषय सह अलग-2 पुस्तक उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें छोटे-छोटे विषय पर भी वैकल्पिक प्रश्न बनाकर ज्यादातर चित्र सहित समझाए गए थे। उसी से संबंधित प्रश्न बेसलाइन असेसमेंट में आए थे। परिणाम आने के बाद बच्चों की मॉनिटरिंग एक बार फिर की जाएगी और उन्हें कमजोर विषय में सशक्त बनाकर उनके बेस को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें