फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं उप डाकघर ऑनलाइन, मिलेगी एटीएम सुविधा

Fri, 06 Nov 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं उप डाकघर के लगभग 30 हजार खाताधारक देश की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। हमीरपुर डिविजन के तहत पहला उपडाकघर बरठीं ऑनलाइन होने से यह सुविधा बरठीं और इसकी 11 शाखाओं में लेन-देन करने वालों को मिलना शुरू हो गई है। डाकघर में कार्य करने वाले एजेंटों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



योजना का शुभारंभ डाकघर बिलासपुर के सहायक अधीक्षक संदीप धर्माणी ने केक काट कर किया। उन्होंने बताया कि पहले मुख्य डाकघर हमीरपुर, बिलासपुर और बड़सर इस योजना से जुड़े थे। अब सर्कल में बरठीं उप डाकघर को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सिस्टम की तर्ज पर अपने सभी डाकघरों को इंटरनेट की सुविधा से जोड़ खाताधारकों को सुविधा मुहैया करवाएगा। धर्माणी ने बताया कि डाकघरों में कार्य करने वाले एजेंटों का कार्य भी ऑनलाइन होगा।

इसके लिए एजेंटों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाताधारकों को एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। जल्दी ही बरठीं में भी डाकघर का एटीएम होगा। इस दौरान उन्होंने केक काट सीबीएस की सुविधा लांच की।
विज्ञापन


इस मौके पर बरठीं उप डाकघर के पोस्ट मास्टर शशि ठाकुर, बिशन दास ठाकुर, विक्रांत नड्डा, अंजना, सविता, नंद लाल, हरी राम, रामकली, अनिल कुमार, विजय ठाकुर, प्रवीण कुमार सहित सभी शाखा डाकघरों के कर्मचारी तथा एजेंट उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें