फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ बैरियर स्थापित, बाहरी राज्यों से आने वालों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला प्रशासन ने पंजाब सीमा से सटे जिले के आठ स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार दोपहर को नयनादेवी के उपमंडल पुलिस अधिकारी ने गरामोड़ा में नाका लगाने की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधीश रोहित जम्वाल के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फौरी कदम उठाने के लिए उपमंडल नयनादेवी के अधिकारियों एसडीएम स्वारघाट और डीएसपी नयनादेवी को अधिकृत किया गया है। उपमंडल नयनादेवी के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि बस्सी और पंडोह पुलिस बटालियन से भी अतिरिक्त पुलिस कर्मी इन बैरियर पर तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ई कोविड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में भी जानकारी भरनी जरूरी की गई है। प्रदेश की सीमा पर पंजाब से सटे आठ नाकों पर पुलिस विभाग सहित शिक्षा, राजस्व, लोनिवि विभाग के कर्मचारी रातदिन ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इन बैरियर से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर पुलिस कर्मी कड़ी नजर रखेंगे। पुलिस टीम को अन्य विभागों के कर्मचारी सहायता करेंगे। वहीं ई-रजिस्टेशन के बाद गरामोड़ा, टोबा, ग्वालथाई और अन्य बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी, ताकि पता चल सके कि पंजीकरण करवाने के बाद व्यक्ति जिले में आया या नहीं। एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने कहा कि स्वारघाट में हेल्प डेस्क बनाया गया है। उपमंडल स्तर पर यह हेल्प डेस्क चलाया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 01978-284094 जारी किया गया है। जरूरतमंद किसी भी समय इस पर संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

इनपुट
बिलासपुर में आठ जगह बैरियर स्थापित
गरामोड़ा, टोबा, ग्वालथाई, दबट, सैलाघोड़ा, बहल, जंदौरी, झिंडियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें