बिलासपुर। कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 48,257 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि 45 से 59 वर्ष के 45,245 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में कुल 94,990 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि ये टीके सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकता है।