फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी में बरोटा ने नाल्टी स्कूल को 25-23 से दी मात

विज्ञापन
बरोटा स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेती हुई खिलाड़ी।
विज्ञापन
अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में चल रही अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में घुमारवीं-1 खंड के 17 स्कूलों से 184 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और शतरंज में दमखम दिखा रही है। खेल प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में छत ने सोलह स्कूल को 2-1 और उच्च पाठशाला हरि तल्यांगर ने मुड़खर स्कूल को 2-0 से मात दी। वॉलीबॉल में उच्च पाठशाला कल्लर ने बरोटा स्कूल को 2-1 से मात दी। खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले में कुठेड़ा ने मरहाणा स्कूल और गालियां ने हटवाड़ स्कूल को हराया। कबड्डी में बरोटा ने नाल्टी स्कूल को 25-23 से मात दी। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप सिंह, प्राथमिक पाठशाला बरोटा की मुख्याध्यापिका सीमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें