फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं सिविल अस्पताल में नहीं चल रहे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-आर्थिक रूप से कमजोर मरीज उधार लेकर करवा रहे इलाज
विज्ञापन

-आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल आया था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत बने आयुष्मान कार्ड का लाभ सिविल अस्पताल बरठीं में नहीं मिल पा रहा है। कोटलू ब्राह्मणा निवासी कर्म चंद अपनी पत्नी विमला देवी को बुखार होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। जब कर्म चंद ने पत्नी के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत किया, तो अस्पताल की नर्स ने इसे अस्वीकार करते हुए हिम केयर कार्ड बनवाने की सलाह दी। कर्म चंद ने बताया कि वह बीपीएल परिवार से हैं और आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल आए थे। कार्ड अस्वीकार होने के कारण उन्हें पास की मेडिकल दुकान से उधार पर दवाइयां खरीदनी पड़ीं।
गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, लेकिन सिविल अस्पताल बरठीं में यह योजना लागू न होना न सिर्फ गरीबों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है, बल्कि योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। संभव है कि तकनीक समस्या या सर्वर डाउन होने के कारण कार्ड काम नहीं कर रहा हो। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डॉ.अरविंद टंडन, प्रभारी, सिविल अस्पताल बरठीं
विज्ञापन

झंडूता क्षेत्र के सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य हैं। सिविल अस्पताल बरठीं में कार्ड अस्वीकार किए जाने की जानकारी ली जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। - परविंद्र, बीएमओ झंडूता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें