जुखाला कॉलेज के दो स्वयंसेवी राज्य स्तरीय प्री आरडी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुए चयनित। स्रोत: कॉ
6 नवंबर को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में होने वाले प्रशिक्षण में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला के दो स्वयंसेवियों का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के राज्य स्तरीय प्री आरडी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण 6 नवंबर को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में होगा।
इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना का जिला स्तरीय प्री आरडी प्रशिक्षण शिविर 17 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हुआ था। जुखाला महाविद्यालय से स्वयंसेवी नितिन शर्मा, अमित, नीरज शर्मा, मानसी शर्मा और स्नेहा ने प्रशिक्षण में भाग लिया था। इनमें से मानसी शर्मा और नीरज शर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए किया गया है। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने दोनों स्वयंसेवियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमन शर्मा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी चयनित स्वयंसेवियों को आगामी प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दीं।