फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में बल्हचुराणी ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को 2-0 से दी मात

विज्ञापन
बंदला स्कूल में शुरू हुई अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता शुभारंभ पर मार्चपास्ट करते खिलाड़ी। संव
विज्ञापन
बंदला स्कूल में खंड स्तरीय खेलों का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

12 स्कूलों के 165 खिलाड़ी छात्र ले रहे हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में शुक्रवार को शुरू हुई। तीन दिनों तक चलने वाली खेलों में 12 स्कूलों के 165 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खंड खेल प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में बल्हचुराणी ने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को 2-0, चांदपुर ने घागस को 2-0 से मात दी। वॉलीबॉल में ग्वालमुठानी ने बल्हचुराणी को 2-0, मल्यावर ने बरड़ी को 2-0 से मात दी। कबड्डी में घागस ने बल्हचुराणी को 47-23, बरड़ी ने कंदरौर को 45-38, चांदपुर ने मल्यावर को 42-37 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खेलों का शुभारंभ सभी स्कूलों से आए खिलाड़ी छात्रों ने मार्च पास्ट के साथ किया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पालीवाल ने झंडा फहराया। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और खेलों में अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया। प्रधानाचार्य मनोज महाजन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान, बंदला पंचायत प्रधान सतीश चंदेल, सभी स्कूलों के प्रभारी, शिक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें