फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अफीम के साथ पकड़े पंजाब के युवक को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये का निजी मुचलके पर दी रिहाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में 50 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए पंजाब के युवक को विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत दे दी है। अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। चार्जशीट अदालत में पेश होने तक उसे हर महीने की 25 तारीख को पुलिस थाना घुमारवीं में हाजिरी लगानी होगी।
मामला तीन अक्तूबर 2026 का है। पुलिस टीम भगेड़ से मंडी की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। सुबह करीब 3:57 बजे पंजाब नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान चालक की ओर लगे सनशेड में पॉलिथीन से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। चालक की सीट के नीचे रखी पॉलीथिन से 42 हजार रुपये भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत याचिका का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने आरोपी के फरार होने और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताई। वहीं, बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी से अब हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। अदालत ने कहा कि बरामद अफीम की मात्रा मध्यम श्रेणी में है, इसलिए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होतीं। आरोपी की हिरासत में आगे पूछताछ भी जरूरी नहीं है। अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए स्पष्ट किया कि शर्तों का उल्लंघन होने पर अभियोजन पक्ष जमानत रद करवाने के लिए अदालत में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें