फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश घुमारवीं ने एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने के दिए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बलोह फोरलेन पर मलयावर संपर्क मार्ग के पास कार से 10.61 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में विशेष न्यायाधीश घुमारवीं की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। आरोपी 11 अक्तूबर से न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 11 अक्तूबर को पुलिस टीम बलोह फोरलेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान कीरतपुर की ओर से आई एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में कंडक्टर सीट के नीचे फुट मैट से हल्के नीले रंग के कैरी बैग में 10.61 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया था। जमानत याचिका पर बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी के फरार होने और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताई। अदालत ने कहा कि बरामद नशे की मात्रा मध्यवर्ती श्रेणी में आती है, इसलिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होतीं। आरोपी से कोई और बरामदगी भी नहीं करनी है। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर जमानत मंजूर कर ली। आरोपी को प्रत्येक माह की 25 तारीख को घुमारवीं थाने में हाजिरी लगाने और सुनवाई की प्रत्येक तारीख पर अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें