फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े और जूट से बने थैले प्लास्टिक के बेहतर विकल्प : रविकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुटैहला पंचायत में लोगों को बांटे जूट से बने थैले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटैहला में पार्वती कोलडेम ट्रांसमिशन कंपनी ने वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए लोगों को जुट से बने थैले बांटे। इस अवसर पर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें कंपनी की तरफ से 50 से ज्यादा जूट से बने थैले लोगों को बांटे गए।
विज्ञापन

कंपनी के सहायक प्रबंधक रविकांत चौबे ने बताया कि कपड़े और जूट से बने थैले प्लास्टिक के बेहतर विकल्प हैं। इनके ईको फ्रेंडली होने से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। बताया कि प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी है। सरकार लोगों को कपड़े और जूट से बने थैलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि देश के हर नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े और जूट से बने थैलों का इस्तेमाल कर वातावरण को दूषित होने से बचाने में सरकार का सहयोग करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुटैहला के उप प्रधान रोहित कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें