धार टटोह में जिले की 16 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेहरू युवक मंडल धार टटोह ने धार गांव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिले की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा समाजसेवी अभिषेक ठाकुर बंटी ने किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबला पवन और जड्डू की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पवन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3100 रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
नेहरू युवक मंडल के प्रधान नितीश ठाकुर और सचिव मनोज कुमार ने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, भाईचारा और आपसी सहयोग है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अभिषेक ठाकुर, वार्ड सदस्य संजय कुमार, मनमोहन ठाकुर, सोमा देवी और अनूप ठाकुर मौजूद रहे।