फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नड्डा कल पहुंचेंगे बिलासपुर, 6 को एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए विजयपुर आएंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पांच अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। छह अक्तूबर को वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी स्वदेश ठाकुर के अनुसार नड्डा पांच अक्तूबर को दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे। शाम करीब छह बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह सड़क से विजयपुर रवाना होंगे। रात करीब नौ बजे विजयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह एम्स बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अक्तूबर को सुबह 9:40 बजे विजयपुर से सड़क से एम्स के लिए रवाना होने और करीब 10:25 बजे एम्स पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद सुबह 10:35 बजे से दोपहर एक बजे तक वह दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में एम्स के पहले बैच के विद्यार्थियों समेत संस्थान के अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों से जुड़े प्रतिभागी मौजूद रहेंगे।
दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर एक बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय स्थानीय कार्यक्रमों के लिए निर्धारित है। इसके बाद नड्डा चंडीगढ़ रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें