फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बड़गांव सहकारी सभा को मिला नंबर वन प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी का अवार्ड

विज्ञापन
शिमला में अवार्ड प्राप्त करते बडग़ांव सहकारी सभा के पदाधिकारी। स्रोत: सभा
विज्ञापन
शिमला में आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड की ओर से किया गया सम्मानित
विज्ञापन


वित्तीय सेवाओं, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रथम रही सभा



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की बड़गांव सहकारी सीमित सभा को नंबर वन प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड सभा के पदाधिकारियों को नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन


नाबार्ड के इस कार्यक्रम में सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। बड़गांव सहकारी सभा ने वित्तीय सेवाओं, किसानों को ऋण उपलब्धता और ग्रामीण विकास में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। यह पहली बार है जब बड़गांव सभा को इस स्तर पर राज्य का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नाबार्ड के अधिकारियों ने बड़गांव सहकारी सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था सहकारी क्षेत्र में एक मिसाल बन गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बड़गांव सभा की तरह अन्य पीएसीएस को भी डिजिटल और वित्तीय समावेशन की दिशा में कार्य करना चाहिए ताकि ग्रामीण भारत को और सशक्त बनाया जा सके। इस अवार्ड के लिए बड़गांव सहकारी सभा के पदाधिकारियों ने समस्त कर्मचारियों, सचिव, सदस्यों, प्रबंधन समिति और सभी शेयरधारकों के अथक प्रयासों और समर्पण को श्रेय दिया गया। उनकी मेहनत और सहकारी भावना ने इस संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें