फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक को पीछे लेनी पड़ी बस

Sat, 19 Jul 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
खस्ताहाल डमली. बैलग सड़क। संवाद
विज्ञापन
डमली पंचायत के बैलग गांव में खस्ताहाल सड़क से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

फोरलेन बनने के बाद पुरानी सड़कों की मरम्मत करना भूला विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डमली के बैलग गांव के पास मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के चलते सड़क पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। साथ ही नालियां बंद होने के कारण सारा बरसाती पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरी सड़क उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

हालत यह है कि छोटे वाहन तक यहां से निकलने में घबराते हैं। शनिवार सुबह एक बस वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सड़क की खस्ता हालत देखकर चालक ने बस को पीछे मोड़ लिया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बस निकालना संभव नहीं था। अब यहां बाइक और स्कूटर भी फंस रहे हैं। जय राम, अशोक शर्मा, जगदीश चंद्र, अनिल, विनोद कुमार, राकेश कुमार और सतीश कुमार का कहना है कि जब से इलाके से फोरलेन बना है, तब से पुराने सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नए मार्गों पर तो ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन गांव के पुराने और जरूरी संपर्क मार्ग बुरी तरह टूट चुके हैं। गांव से शहर जाने के लिए यही एक मुख्य रास्ता है, और इसकी हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियां वर्षों से साफ नहीं की गईं। नतीजा यह हुआ कि बरसात का सारा पानी अब सड़क पर बहता है और गड्ढों को और गहरा कर देता है। इससे टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह दलदल जैसी स्थिति बन गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सड़क की मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों को भी जल्द खोला जाएगा, ताकि पानी की निकासी सुनिश्चित की जा सके और सड़क पर दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें