संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेबी शो, वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता करवाई 7 अप्रैल को कराई जाएगी। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशुतोष शर्मा ने कहा कि 7 अप्रैल को मेला ग्राउंड घुमारवीं में बेबी शो तीन श्रेणियों में होगा।
उन्होंने कहा कि पहली श्रेणी में 1 से 2 वर्ष, दूसरी श्रेणी में 2 से 3 वर्ष, तीसरी श्रेणी में 3 से 4 वर्ष के बच्चे इस शो में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पंजीकरण रविवार को ही सुबह 9 से 11:00 बजे तक मेला ग्राउंड में ही होगा। उसके बाद बच्चों का चेकअप तथा एक्टिविटी देखी जाएगी। दोपहर 1:00 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बच्चों के अभिभावक टीकाकरण का कार्ड साथ लेकर आएं, बच्चों को इनाम मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के प्रधानाचार्य के सौजन्य से दिए जाएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में 60 से 80 वर्ष तक के लिए कुर्सी दौड़, 80 वर्ष से ऊपर वालों के लिए (आर्म रेसलिंग) पंजा लड़ाया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम घुमारवीं के सौजन्य से इनाम दिए जाएंगे। इसका पंजीकरण भी 7 अप्रैल को सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक होगा। उसके बाद में प्रतियोगिता होगी।