बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को बिरोजा एवं तारपीन वर्कर यूनियन की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के प्रधान बाबूराम चौधरी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए नरेश कुमार को मनोनीत किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से फिर से बाबूराम चौधरी को प्रधान, राहुल चौधरी को महासचिव, प्यार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को कानूनी सलाहकार, भोला दत्त को कोषाध्यक्ष, जगदीश राम, बाबूराम और राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, जयपाल को प्रेस सचिव, संजीव कुमार को कार्यालय सचिव, श्याम लाल को संगठन सचिव, मदन लाल को प्रचार सचिव, अनुराग को सह सचिव, कुलदीप सिंह और मनोहर लाल को सह कोषाध्यक्ष, राजकुमार को सह कार्यालय सचिव, संसार चंद वर्मा को सह संगठन मंत्री, अनूप कुमार को सह प्रेस सचिव और अशोक कुमार को सह प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। जबकि राजेंद्र, मदन लाल, दिनेश, रोविल जरयाल, प्रिंस ठाकुर, प्यारे लाल, देवराज, साहिल चौधरी, प्रदीप रांगटा, ममता देवी, पल्लवी, बिट्टू राम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।