फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में 2 सितंबर को होगी बाबा श्याम की भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मंडली बिलासपुर की ओर से 2 सितंबर को डियारा में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के अन्य कार्यक्रम भी इस दिन आयोजित होंगे।
विज्ञापन

मंडली के प्रधान अमित सूरी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को सुबह 10 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इस निशान यात्रा के लिए मुख्य रूप से 30 लोग जालंधर से बिलासपुर आएंगे। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होगी और पूरे शहर की परिक्रमा करेगी। इसके अलावा बाबा श्याम का सुंदर शृंगार, भव्य दरबार, इत्र वर्षा, 56 भोग, पुष्प वर्षा, श्याम रसोई (भंडारा), अखंड ज्योति और एलईडी लाइट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उन्होंने बताया कि भजन संध्या में इंदौर से प्रसिद्ध गायिका अनुष्का, अधिष्टा और पंजाब से भजन सम्राट मोनु दुआ बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। अमित सूरी, अजय चंदेल, वीरेंद्र खन्ना, अमन सहगल, मुनीष ठाकुर, अनिल मल्होत्रा, विपिन खन्ना, अशोक चोपड़ा, नरेंद्र सोनी, कमल किशोर, विनय कुमार सहित अन्य ने लोगों से आग्रह किया कि नगर परिषद के मैदान में पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लें और इसे सफल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें