राजेश ठाकुर ने विजेता को ट्रॉफी नकद राशि देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जमथल युवक मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
युवक मंडल जमथल के रोहित ठाकुर ने बताया कि कबड्डी के फाइनल में बाबा जोघों अकेडमी नालागढ़ ने चंडीगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता को 25 हजार रुपये की राशि दी गई।
कबड्डी के अंडर 60 भार वर्ग में कृष्णा अकेडमी भगेड़ ने रुद्रा अकेडमी ऊना को हराया। विजेता टीम को 71 सौ रुपये सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 61 सौ रुपये का इनाम दिया गया। बॉलीवाल में इनकम टैक्स पंजाब ने बरठीं को करारी शिकस्त दी। विजेता को 21 हजार रुपये सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये बतौर इनाम दिए गए।
इंटर वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में नैहर ने जमथल को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 61 सौ रुपये सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये का इनाम दिया गया। राजेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़यों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से 21 हजार रुपये और 40 स्पोर्ट्स किटें दीं। प्रतियोगिता के आयोजन में जितेंद्र चंदेल, सचिन कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री विक्रम सिंह, एनटीपीसी बीडीटीएस बरमाणा ने भी योगदान दिया। इस मौके पर रजनीश ठाकुर, रिशु ठाकुर, जमथल के उपप्रधान शिवपाल ठाकुर, हरिपाल, संतोष ठाकुर, पंकज ठाकुर, मनोज ठाकुर, बृजलाल, राजकुमार, रामजी दास, दंगल कमेटी प्रधान सतीश ठाकुर और रूप लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।