फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउड स्पीकरों से उठाएं बाबा जी की आरती का आनंद

Tue, 15 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली मंदिर शाहतलाई में दियोट सिद्ध मंदिर की तर्ज पर अब मंदिर के बाहर बैठे लोग भी बाबाजी की आरती सुन सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बाबा बालक नाथ जी के मंदिरों में सुबह और शाम को दो समय आरती होती है।
विज्ञापन


लेकिन मंदिर में जाकर ही श्रद्धालु और स्थानीय लोग आरती का आनंद ले पाते थे, जबकि बाबा जी की गुफा दियोटसिद्ध में मंदिर की आरती को लाउड स्पीकर के माध्यम से आसपास के श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुन पाते है।

घुमारवीं के एसडीएम और मंदिर न्यास के अध्यक्ष आदित्य नेगी ने चैत्र संक्रांति के मौके पर शाहतलाई मंदिरों की आरती को भी लाउड स्पीकर के माध्यम से धीमी आवाज में लोगों को सुनाने के आदेश दिए हैं। इससे बाबा के भक्त बाहर भी बाबा जी की आरती सुन सकेंगे।  
विज्ञापन


उधर, बाबा बालक नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी शंभू राम ने बताया कि बाबा बालक नाथ सिद्ध जोगी हैं। इन मंदिरों में सुबह और शाम सूर्य उदय और सूर्य अस्त के समय आरती के लिए सही माना जाता है। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को आरती सुनाना प्रशासन का सराहनीय निर्णय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें