राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते हुए संस्कृत महाविद्यालय डंगार के खिलाड़ी व अ
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता मंडी के मटियारा में संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें मंडी की टीम ने पहला और बिलासपुर की टीम से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस समस्त प्रतियोगिता में संस्कृत महाविद्यालय डंगार के आयुष धर्माणी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए। अब छात्र आयुष शर्मा का बाल वर्ग की नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। यह नेशनल बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप अक्तूबर में भिलाई, छत्तीसगढ़ में संपन्न होगी। महाविद्यालय के सौम्य शर्मा और अंशुल कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। संवाद