फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले भर में आयुष विभाग लोगों को करवा रहा योग

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुष विभाग की ओर से जिले भर में नियमित रूप से योगासन प्राणायाम के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। योग प्रशिक्षक शिक्षण और अन्य सामाजिक संस्थानों में बच्चों और लोगों को योग करवा रहे हैं और उन्हें योग के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी, फाॅर्मेसी अधिकारी व योग प्रदर्शकों की टीमें जिले के तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलासपुर, कंदरौर और बस्सी सहित जिले के सभी 68 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में योगाभ्यास करवा रही है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुनीता धीमान ने बताया कि योग दिवस की नोडल एजेंसी आयुष विभाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व अधिकतम लोगों को योग की क्रियाओं आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहा है। विभाग के सभी चिकित्सा संस्थानों के साथ-साथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, महिला मंडल, ग्राम पंचायतों, खेल मैदान, पार्क और कम्युनिटी केंद्रों में योग गतिविधियां संचालित कर रही है। सुनीता धीमान ने बताया कि विभाग द्वारा रोगों से बचाव के लिए योग कराने के साथ-साथ बीमारियों पर केंद्रित योगासनों के बारे में लोगों को शिक्षित करके के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें