फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला में परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर किया जागरूक

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र जुखाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सदर ब्लॉक मार्कंडेय के तहत सोमवार को जुखाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत राम के दिशा-निर्देश में किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत जुखाला की वार्ड सदस्य अनीता देवी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हेल्थ एजुकेटर मस्तराम ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम की जानकारी देते हुए कहा कि गर्भधारण के बीच उचित अंतराल मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें