फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के तहत कोठीपुरा स्कूल में जागरूकता शिविर बोले हेल्थ एजुकेटर
विज्ञापन

युवाओं को चरित्र निर्माण, शिक्षा और अनुशासन का बताया महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी ने की। हेल्थ एजुकेटर गोपाल कौशल ने विद्यार्थियों को एचआईवी और एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एचआईवी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय इसके बारे में पूरी जानकारी और जागरूकता है। कहा कि किशोरों और युवाओं में एचआईवी तथा अन्य यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) का जोखिम अधिक हो सकता है, इसलिए उन्हें सही जानकारी हासिल करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त के आदान-प्रदान, संक्रमित सुई के इस्तेमाल तथा संक्रमित माता-पिता से बच्चे में एचआईवी संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने एड्स की रोकथाम में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जागरूक युवा स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं और समाज को भी जागरूक कर सकते हैं। गोपाल कौशल ने युवाओं को चरित्र निर्माण, शिक्षा और अनुशासन का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को मेधावी, मेहनती, देशभक्त और समाजसेवा की भावना से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार परक और प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों में विशेषज्ञता हासिल करनी चाहिए। इससे वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ देश की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, पोषण और टीवी (टीबी) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में जगनप्रीत और पोस्टर में ममता रहीं प्रथम
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। दोनों प्रतियोगिताओं में 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जगन प्रीत ने प्रथम, मानसी ठाकुर ने द्वितीय और जागृति रिद्धिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ममता प्रथम, जगन प्रीत द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों सहित कुल 73 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें