फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लोगों को जागरूक कर रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कलोल पाठशाला के अध्यापक घर-घर जाकर कर रहे प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोल के शिक्षकों ने सरकारी स्कूल की ओर रुख करें अपना अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉप-आउट की दर को शून्य करना है। अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं और अपने बच्चों को निजी स्कूल की बजाय सरकारी स्कूल में दाखिल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्कूल के शिक्षकों ने कलोल, भरोड़ी कलां, सिल्ह गांव में यह अभियान चलाया है। इसके चलते वीरवार को स्कूल में 20 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस अभियान में शिक्षक रामलाल, पम्मी, संजीव, रूप लाल, राजेश, अंजना प्रजापति, सुनीता, मधु गौतम, कपिल मोहन, राम दयाल, अतुल कपिल अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें