फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

Sun, 19 Apr 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरमाणा में आयोजित जागरूकता शिविर आयोजित में मौजूद महिलाएं व मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
महिलाओं को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, किचन गार्डनिंग अपनाने की सलाह
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी जानकारी, आय बढ़ाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा में किसानों और विशेषकर महिलाओं को कृषि से जुड़ी आधुनिक व उपयोगी जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. प्रकाशचंद ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के प्रधानों और सचिवों को विभिन्न कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को संगठित होकर पशुपालन और रेशम कीट पालन जैसे कार्य अपनाने चाहिए, ताकि वे अपनी आय के स्थायी स्रोत विकसित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने कामधेनु संस्था की तर्ज पर सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही महिलाओं को किचन गार्डनिंग और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलों में रासायनिक कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। शिविर में इंद्रा देवी, मंगला देवी, माया देवी, रीता देवी, रीना देवी और गुड्डी सहित कई महिलाओं ने भाग लेकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें