फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
पार्षद नरेंद्र पंडित की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर से मिलते ऑटो चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बिलासपुर ऑटो यूनियन सोमवार को वार्ड नंबर-5 के पार्षद नरेंद्र पंडित की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर से मिले। इस मौके पर उपायुक्त को यूनियन सदस्यों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ऑटो यूनियन के सदस्य पिछले 20 सालों से मेन मार्केट चौक नजदीक प्रहलाद दास एंड सन्ज के बाहर सड़क की एक ओर ऑटो खड़े करते हैं।
विज्ञापन


इससे आम जनता भी उक्त स्थान पर ऑटो की सुविधा मिलती है। करीब 150 परिवारों का रोजगार इसी दुकान के पास ऑटो खड़ा करने से होता है। मगर अब पुलिस वहां ऑटो खड़ा करने से मना कर रही है।

इससे ऑटो चालकों का रोजगार खतरे में पड़ गया है। उपायुक्त बिलासपुर से यूनियन के लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर ऑटो ठहराव सड़क से हटकर होता है, ऐसे में पुलिस यूनियन के सदस्यों को बेवजह तंग करती है।
विज्ञापन


यूनियन ने उपायुक्त से मांग की है कि इस बारे में संज्ञान लिया जाए और उक्त स्थान पर ही ऑटो खड़ा करने की अनुमति दी जाए ताकि उनका रोजगार बच सके। इस दौरान राजेश गुप्ता, हरीश, सुभाष, जितेंद्र, मोहम्मद अमीन, शमीम, राजेंद्र, शहनाज, राजेश, विरेंद्र, हरभजन, सुरजीत, राजीव, मुंशी राम, कैहल सिंह, भोलू, अभिषेक, रहमान, बॉबी, संजय, रफीक, अल्लादिता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें