भराड़ी के दधोल में हुई कार और ऑटो की टक्कर। संवाद
भराड़ी के दधोल में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत दधोल चौक पर शुक्रवार सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
कार चालक निखिल ने बताया कि वह सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। तभी दधोल चौक पर सामने से आ रहे एक ऑटो चालक ने अपना ऑटो लदरौर सड़क की तरफ मोड़ दिया। उसने ब्रेक लगाई, लेकिन इसके बावजूद ऑटो से कार की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। कार चालक व कार में मौजूद सवारियों सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने ऑटो को सीधा कर ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।