फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकड़ी पंचायत को मिला आयुर्वेदिक अस्पताल

Tue, 18 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
श्रीयनादेवी क्षेत्र की माकड़ी पंचायत को आयुर्वेदिक अस्पताल का तोहफा मिला है। अस्पताल के खुलने से क्षेत्र की हजारों की जनता को अब घर द्वारा पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। माकड़ी आयुर्वेदिक अस्पताल में डाक्टर की तैनाती भी कर दी गई है। जबकि दो डाक्टरों के ठहरने के लिए शीघ्र ही सरकारी आवास के लिए प्रावधान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बुधवार ग्राम पंचायत माकड़ी में 10 लाख रुपये की लागत से बने आयुर्वेदिक भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा संस्थान के शुरू होने से आसपास की पंचायतों के लोगों को जहां सुगमता से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। वहीं लोगों के समय और धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत नकराणा के चिल्ट में लोगों की समस्याओं को भी सुना। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों से संबंधित जन शिकायतें सुनने के बाद अधिकांश समस्याओं का उन्होंने पर मौके पर ही निपटारा किया जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के शीघ्र निपटारे के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत माकड़ी में बिजली के पुराने खंभों और तारों को शीघ्र बदलकर नए खंभे और तारे स्थापित करने का भी आश्वासन किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन अमरजीत बंगा, भाखड़ा पंचायत प्रधान प्रभात सिंह, जिला परिषद सदस्य मस्तराम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह, माकड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान केश्व राम, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कमलेश चंद सोनी, डॉ. अश्वनी कुमार व डॉ. अर्चना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें