फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के आकर्षण का केंद्र होंगी कहलूर क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कहलूर क्वीन प्रतियोगिता ग्रीष्मोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। इसका उद्देश्य पारंपरिक कहलूरी परिधानों तथा आभूषणों को लोकप्रिय बनाने और इसके प्रति युवतियों में आकर्षण पैदा करने के लिए एक नई पहल करते हुए इस बार कहलूर क्वीन प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में पहले दिन कहलूर राउंड, दूसरे दिन हिमाचली और तीसरे दिन फाइनल राउंड आयोजित किया जाएगा। कहलूर क्वीन के लिए ताज के साथ 5100 और पहले और दूसरे स्थान के लिए ताज के साथ क्रमश: 3100 और 2100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के लिए केवल जिला बिलासपुर से ही संबंधित 20 से 35 वर्ष की युवतियां या महिलाएं भाग ले सकती हैं और इसके लिए दो अप्रैल को रैन बसेरा घुमारवीं में ऑडिशन रखे गए हैं। ऑडिशन में पास प्रतिभागी ही कहलूर क्वीन प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला बिलासपुर के साथ ही प्रदेश के प्रमुख कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्टार संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। 29 और 30 मार्च को जिला बिलासपुर के स्थानीय कलाकारों के लिए तथा 31 मार्च को केवल घुमारवीं के महिला मंडलों के ऑडिशन रैन बसेरा में प्रात 10 बजे से आयोजित होंगे। बैठक में नगर पार्षद अश्वनी रतवान, जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया, गैर सरकारी सदस्यों में फूलां चंदेल, राम लाल पाठक, सुभाष गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें