फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में एटीएम लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा क्षेत्र के बरमाणा चौक पर एटीएम से चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि एटीएम का लॉकर सही हालत में था। मामले को लेकर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बरमाणा चौक के पास कुछ लोग एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम उस एटीएम के पास पहुंची। एटीएम का आधा शटर खुला हुआ था। जांच करने पर पाया गया कि एटीएम का ढक्कन भी खुला हुआ था। इस ढक्कन पर निशान भी लगे हुए थे। एटीएम के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया है। हालांकि अंदर के लॉकर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों से पूछताछ की जा रही है। इसमें एक युवक स्थानीय और एक बाहरी राज्य का है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें