फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, खेल प्रभारी, शिक्षकों ने दी बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता और उपविजेता का खिताब हासिल किया।
वॉलीबाल में अंडर-17 बालक वर्ग में टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में अंडर-17 वॉलीबाल टीम ने विजेता का खिताब जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 टीम ने जीती। शतरंज में अंडर-17 बालिका वर्ग ने उपविजेता और अंडर-19 बालक वर्ग ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रिशा ने और लड़कों में शिवांश ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन के अंडर-17 वर्ग में एकल और टीम स्पर्धा में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वुशु में स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता और छात्रों ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग बैडमिंटन में छात्राओं ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। एथलेटिक्स के अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किए। इस वर्ग में महिमा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। अंडर-17 में खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक अर्जित किए। अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में ईशान और साक्षी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की बालिका टीम ने समग्र चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च विजेता का सम्मान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग उपविजेता रहा।
प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, खेल प्रभारी और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें