फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोल में 27 बीघा भूमि पर बनेगा अटल आदर्श विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में बनने वाले अटल आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल के गांव जोल में जमीन का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श आवासीय पाठशाला बनाने की घोषणा की है। जिसके निर्माण के लिए यह प्रक्रिया आरंभ की गई है। उन्होंने पाठशाला के लिए जमीन को उपयुक्त पाया और इस संदर्भ में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उपमंडल अधिकारी घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर लगभग 27 बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध है। जिसमें यह पाठशाला बनाई जा सकती है। मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को इस भूमि को शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश मौके पर ही दिए।
विज्ञापन

इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी के प्रांगण में लोगों की समस्याओं को भी सुना। भराड़ी तथा आसपास क्षेत्र के लगभग 150 लोगों ने एकल व सामूहिक रूप से अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। मंत्री द्वारा समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें