फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया भांग, अफीम उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कार्यालय परिसर से भांग और अफीम उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूमि में उगने वाले भांग तथा अफीम के पौधे समाज में विशेषकर युवाओं में नशा करने, नशीले पदार्थों की तस्करी आदि अपराधों में संलिप्तता का खतरा बने हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में 21 सितंबर से 5 अक्तूबर तक भांग और अफीम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य भांग और अफीम के पौधों को लोगों के सामूहिक प्रयासों से उखाड़कर नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अभियान के दौरान सभी लोगों को मास्क लगाना होगा तथा सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को भांग मुक्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर योगदान दें
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तोरूल रवीश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिला को भांग मुक्त बनाना है। उन्होंने समस्त विभाग जनसाधारण, ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों आदि से आग्रह किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, डीएफओ सरोज भाई पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी भाग सिंह एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों समेेत लगभग 150 सहभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें