फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से बदसलूकी, गुस्साए डाक्टरों ने एक घंटा बंद की ओपीडी

Tue, 02 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ड्यूटी में तैनात एक चिकित्सक के साथ एक व्यक्ति ने बदसलूकी कर दी। पूरे मामले से गुस्साए चिकित्सक ने विरोध में एक घंटा ओपीडी बंद रखी।
विज्ञापन


इससे जिला भर से उपचार के लिए मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने की निंदा की है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने आपातकालीन ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डा. पंकज के साथ बदसलूकी की। गायनी विशेषज्ञ डा. पंकज शर्मा के अनुसार वह ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आपातकालीन ओपीडी में आया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे जनरल ओपीडी में जाने की सलाह दी। इस पर व्यक्ति चिकित्सक पर भड़क गया और गाली गलौच पर उतर गया।

यहां तक कि वह मारपीट पर भी उतारू हो गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन मामले की जानकारी पुलिस दी।

मगर जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची चिकित्सकों ने विरोध में ओपीडी का बहिष्कार किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का शांत करवाया।

इसके बाद शाम करीब चार बजे चिकित्सकों ने बैठक कर घटना पर रोष प्रकट किया है। मेडिकल ऑफिसर्ज  एसोसिएशन के प्रधान डा. सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना का विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में घटित घटना के बाद इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गैर जमानती वारंट की श्रेणी में लाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस मुद्दे पर उम्मीद जताते हुए कहा कि वह शीघ्र ही उचित कदम उठाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें