फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रभावित परिवारों को दी जा रही 18.86 करोड़ की सहायता राशि : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक ने बम पंचायत में किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

-अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने रविवार को बम्म क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए 18.86 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भारी बरसात से सार्वजनिक संपत्ति, सड़कों, घरों और डगों को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मरम्मत और राहत के लिए सक्रियता से गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर ऐसा पहला जिला है जहां इतने कम समय में लोगों के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र क्षेत्र में सड़कों, डंगों और अन्य नुकसान को पुर्नस्थापित करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित पंचायत को कार्य की पूर्ति के लिए सक्रियता के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। विधायक ने अपील की कि इस संकट में अधिक से अधिक लोग सहायता के लिए आगे आएं। इस मौके पर बम पंचायत प्रधान मनीष पंडित, सलोह पंचायत प्रधान संदीप शर्मा, पंतेहडा पंचायत प्रधान नीरज शर्मा, बम उप प्रधान संजय शर्मा, वार्ड सदस्य संजय शर्मा, अम्बोट पंचायत प्रधान नंदलाल, कपिल देव शर्मा और विभिन्न विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें