-मनोहर उपप्रधान, नरेंद्र को बनाया कोषाध्यक्ष
-सर्व सहमति से किया संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सत्र 2024-25 के लिए अभिभावक प्राध्यापक संघ (पीटीए) नई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
बैठक के दौरान प्राचार्य ने अभिभावकों के समक्ष महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की चर्चा की गई। सर्वप्रथम पीटीए सचिव प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवगठित कार्यकारिणी के लिए सर्व सहमति से अश्वनी कुमार को प्रधान चुना गया, जबकि मनोहर लाल को उप प्रधान, नरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रो. वीरेंद्र शर्मा को सचिव, जगदीश को संयुक्त सचिव, संदीप कुमार को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा पंकज राज, राजेश ठाकुर, संजीव कुमार को सर्व सहमति से चुना गया। प्राध्यापक वर्ग से डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, प्रो. राजेंद्र कुमार और प्रो. दीपाली को मनोनीत किया गया। इस सारी प्रक्रिया में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार पीठासीन अधिकारी रहे। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राजकुमार ठाकुर, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. प्रेम आदि उपस्थित रहे।