फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कला अध्यापक संघ ने क्लस्टर सिस्टम का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा गुणवत्ता और बच्चों की संख्या में होगी वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय कला अध्यापक संघ जिला बिलासपुर ने सरकार द्वारा स्कूलों को क्लस्टर बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। संघ के सदस्यों ने कहा कि इससे बच्चों के शिक्षा स्तर में बहुत सुधार होगा और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता भी आएगी। साथ ही स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का सभी अध्यापक वर्गों को शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार का साथ देना चाहिए न कि विरोध करना चाहिए। समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होना बहुत जरूरी होता है। संघ के प्रधान राकेश चौधरी, महासचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंदेल कुमार, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार, महासचिव रूपलाल, राजेश कुमार, अश्वनी शर्मा और संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसमें सभी अध्यापक मिलजुल कर शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों को क्लस्टर बनाया जाना एक ही लक्ष्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और यही लक्ष्य एक अध्यापक का भी होता है। स्कूल में बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके। कहा कि संघ शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने में सरकार का सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें