सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर जिला के ऐतिहासिक लुहणू स्पोर्ट्स ग्राउंड में 3 नवंबर से 9 नवंबर 2016 तक हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिला के युवाओं के लिए सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए संबंधित जिला के उम्मीदवारों के लिए दिनांक सहित नया शेड्यूल जारी किया है। यह जानकारी सेना भर्ती अधिकारी हमीरपुर ने देते हुए बताया कि अब जिला बिलासपुर की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं, झंडूता, श्री नयना देवी स्थित स्वारघाट, उपतहसील भराड़ी और नम्होल से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सिपाही सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टैक्नीकल, ट्रेडसमैन, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टैंट (वैटरनरी) के पदों की भर्ती 3 नवंबर वीरवार को लुहणू ग्राउंड में निश्चित की गई है।
इसी प्रकार जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर टीहरा, टौणीं देवी भोरंज, बड़सर, नादौन और उपतहसील बिझड़ी जबकि गलोड़ से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सिपाही सामान्य डयूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टैक्नीकल ट्रेडसमैन, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (वैटरनरी) के पदों की भर्ती 4 नवंबर शुक्रवार को आयोजित की गई।
ऊना जिला की तहसील ऊना, अंब, जोल, घनारी, बंगाणां, हरोली, उपतहसील भरवाईं और ईसपुर से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सिपाही सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टैक्नीकल ट्रेडसमैन, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी) के पदों की भर्ती 5 नवंबर शनिवार को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि डीएससी में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार संपूर्ण हिमाचल प्रदेश से और हरियाणा राज्य के जिला गुड़गांव, मेवात, पलवल ,फरीदाबाद और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को छोड़कर 9 नवंबर, 2016 को भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।