कोटधार के गोंब जोहड़ ध्यानी में सांप के काटने से एक 18 साल की लड़की की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब एक बजे रचना कुमारी पुत्री निक्कू राम निवासी जोहड़ ध्यानी घर के आंगन में काम कर रही थी कि सांप ने काट लिया। उसके बाद परिजन उसको सीएचसी बड़सर ले गए, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका।
उधर तलाई थाना के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिपार्ट दर्ज कर ली है। उधर, एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी ने परिवारजनों से अपील की कि पंचायत पटवारी सर्पदंश से हुई मौत संबंधी कागजात एसडीएम कार्यालय में जमा करवाएं ताकि उनको सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के अनुसार 4 लाख रुपये का मुआवजा लिया जा सके।