फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- यातायात नियमों का पालन पर दिए फूल, उल्लंघन करने वालों को बांटे हेलमेट
विज्ञापन

- अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने चिट्टे के खिलाफ किया सभी को एकजुट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति के बैनर तले शुक्रवार को झंडूता में नशे के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति की अध्यक्ष बिजली महंत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास की पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। संस्था ने सभी लोगों का टोपी और हार पहनाकर स्वागत किया।
अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने झंडूता बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान बिना हेलमेट से वाहन चलाने वालों को सुरक्षा की नसीहत देते हुए निशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए, जबकि जिन लोगों ने हेलमेट पहने थे और सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चला रहे थे को फूल देकर सम्मानित भी किया। अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति की प्रधान बिजली महंत ने कहा कि जानलेवा चिट्टा नशा गांव तक पहुंच चुका है। युवा पीढ़ी इस नशे का शिकार होकर अपनी जान गवां रही है। कई युवा मौत के मुंहाने पर खड़े हैं। हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार नशे को मिटाने के लिए अपना काम कर रही है, लेकिन इसके लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। समाज और पुलिस यदि परस्पर सहयोग से काम करें तो चिट्टा नामक नशे पर रोकथाम लगाई जा सकती है। झंडूता पंचायत के प्रधान सत्या देवी, उपप्रधान राकेश चंदेल तथा ग्राम पंचायत औहर के उपप्रधान रणजीत वर्धन ने अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि समाज के सभी वर्गों को नशे के खिलाफ एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

वहीं रोहल पंचायत के प्रधान राज कुमार, बैहना ब्राहम्णा के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, उपप्रधान इंद्र सिंह, बलघाड़ पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार, व्यापार मंडल झंडूता के प्रधान प्रशांत शर्मा व पूर्व प्रधान देवी सिंह ने बिजली महंत के इस प्रयास को समाज हित में करार देते हुए पूरा सहयोग किया। आश्वस्त किया कि चिट्टे रूपी नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए वे सदैव उनका साथ देंगे। इन प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज सेविका बिजली महंत समाज के उत्थान के लिए दिन रात प्रयासरत है।
विज्ञापन

नशे को समाप्त करने के लिए अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति की मुहिम एक दिन अवश्य कामयाब होगी। इस अवसर पर अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों में पवन कुमार, तनुज सोनी, राकेश चौधरी, सुमन, रणजीत ठाकुर, रतनी देवी, सन्नी चैधरी, तनु, कोमल महंत, गगन महंत, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें