फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईटीआई बरठीं में 20 अप्रैल को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

Thu, 16 Apr 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी आईटीआई उत्तीर्ण, अध्ययनरत प्रशिक्षु ले सकते हैं भाग
विज्ञापन

एक साल पूरा करने के बाद कंपनी के नियमित कर्मचारी के रूप में होंगे नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में 20 अप्रैल को एक अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सभी आईटीआई उत्तीर्ण और अध्ययनरत प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित करेंगी। चयनित प्रशिक्षुओं को 13,500 से 20,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ईएसआई, ईपीएफ और रियायती भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। एक साल की सफल अप्रेंटिसशिप पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षुओं को कंपनी के नियमित (ऑन रोल) कर्मचारी के रूप में नियुक्त किए जाने का अवसर भी मिलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षुओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, विशेष रूप से उन युवाओं के लिए जो अपने कॅरियर की नई शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने आसपास के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सरकारी एवं निजी आईटीआई और विद्यालयों से भी इस अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आग्रह किया। इस मेले में भाग लेने वाले प्रतिष्ठानों को भी अप्रेंटिसशिप योजना, उसके नियमों और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपने संस्थान में इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी इच्छुक प्रशिक्षुओं एवं संस्थानों से अनुरोध किया कि वह इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें