फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 21 रूटों पर स्टेज कैरिज बस संचालन के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 350 रूटों पर टेंपो ट्रैवलर चलाने की योजना
विज्ञापन

आरटीओ बिलापसुर ने जारी की अधिसूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने निजी स्तर पर स्टेज कैरिज बस (टेंपो ट्रैवलर) के संचालन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के 350 चयनित रूटों पर टेंपो ट्रैवलर चलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू की गई है, जो आगामी 30 जून तक जारी रहेगी।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश ने बताया कि इन 350 चयनित रूटों में से 21 रूट बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। यह सभी रूट फार्मूलेशन कमेटी की अनुशंसा पर तय किए गए हैं। विशेष बात यह है कि इनमें से कोई भी रूट हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से सरेंडर नहीं किया गया है, जिससे निजी टेंपो ट्रैवलर चालकों को नए अवसर मिलेंगे। आरटीओ राजेश ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम तिथि से पहले विभागीय पोर्टल https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin
विज्ञापन
विज्ञापन

पर जाकर संबंधित रूटों के लिए अपना आवेदन करें। कहा कि यह योजना न केवल बेरोजगार युवाओं को टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को भी सुदृढ़ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें