फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में दाखिले के लिए 30 जून तक करें आवेदन

Sun, 28 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज का एडमिशन पोर्टल 30 जून को दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को यदि ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो वह एडमिशन पोर्टल पर दिए गए संबंधित कमेटी के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर कॉलेज में संबंधित विभाग में जाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। यदि इसके बाद भी उन्हें फॉर्म भरने या एडमिशन लेने में कोई समस्या आती है तो कॉलेज प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। वह विद्यार्थी 30 जून को प्राचार्य से संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं। प्राचार्य के द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क विद्यार्थियों की फॉर्म भरने में भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एडमिशन से संबंधित सभी दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य है। प्राचार्य ने सभी कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थियों की हर संभव मदद करें, ताकि उन्हें एडमिशन में कोई समस्या न हो। महाविद्यालय में चल रहे सभी कोर्स में सीटें उपलब्ध हैं। मेरिट सूची 30 जून को ही जारी की जाएगी और नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। कॉलेज में इस बार से सभी क्लास रूम नई तकनीक से तैयार किए गए हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा नई कंप्यूटर तकनीक ( स्मार्ट पैनल) के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में दोनों हॉस्टल के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कन्या छात्रावास की मेरिट सूची 1 जुलाई को जारी की जाएगी और छात्र हॉस्टल की सीटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें