फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लगातार दूसरी बार सोना जीतने वाली अपर्णिता का ढोल-नगाड़ों से स्वागत

Thu, 15 Oct 2026 12:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता के प्राहु में अपर्णिता का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बलघाड़ की बेटी अब दिल्ली में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। कुल्लू के भुंतर में आयोजित अंडर-14 राज्यस्तरीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली बलघाड़ की बेटी अपर्णिता का गांव प्राहु पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। राजकीय हाई स्कूल बलघाड़ की इस होनहार पहलवान ने लगातार दूसरी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ग्रामीणों ने उसे फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और नकद पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
अपर्णिता अब 31 अक्तूबर से दिल्ली में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। लगातार दूसरी बार राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद क्षेत्रवासियों को उससे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अपर्णिता ने अपनी सफलता का श्रेय कुश्ती कोच एवं सेना से सेवानिवृत्त शेर सिंह जम्वाल और उनकी पत्नी मीना जम्वाल के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कोच के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बलघाड़ की प्रधान अभि शर्मा, मीना जम्वाल, डॉ. सुमन, सूबेदार जगदीप सिंह, सूबेदार प्यार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें