फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भौतिकी को रोचक बनाने बरठीं पहुंची अन्वेषिका फिजिक्स यात्रा

Fri, 13 Jun 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।
विज्ञापन
अल्फा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किए रोचक वैज्ञानिक प्रयोग
विज्ञापन

प्रो. एचसी वर्मा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर से हुई थी इस यात्रा की शुरुआत
- 18 जून तक हिमाचल के विभिन्न स्कूलों में होगा विज्ञान का प्रचार-प्रसार

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा शुक्रवार को जिला बिलासपुर के बरठीं स्थित अल्फा पब्लिक स्कूल पहुंची। स्कूल में प्रधानाचार्य टीडी शर्मा और अध्यापक वर्ग ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान की गतिविधियों में भाग लिया और प्रयोगात्मक विज्ञान को करीब से समझा। इस यात्रा की शुरुआत 26 मई को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से हुई थी, जिसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई थी। अब यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर रही है, जहां 18 जून तक विद्यार्थियों को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक भौतिकी से अवगत कराया जाएगा। राज्य समन्वयक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि यह अभियान भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद एवं राष्ट्रीय अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रयोग के जरिये भौतिकी को समझाना है। अल्फा स्कूल बरठीं में होने वाले कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर से प्रो. अरुण कुमार, प्रो. मदन लाल शर्मा और प्रो. राजेश कुमार ने बच्चों को सरल व रोचक प्रयोगों के माध्यम से भौतिक विज्ञान की बारीकियों से परिचित करवाया। छात्रों ने इस अवसर को उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें