फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पूर्व मंत्री के बूथ से अनुराग, वर्तमान मंत्री के बूथ से रायजादा को लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर परिषद घुमारवीं के सभी बूथों पर अनुराग ठाकुर को बढ़त
विज्ञापन

- 111 बूथों में से मात्र नौ बूथों पर ही बढ़त बना पाए रायजादा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से हमीरपुर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को हराया। अनुराग लगातार पांचवीं बार चुनाव यहां से जीते हैं। हालांकि, इस बार जीत का मार्जिन जरूर कम हुआ हुआ है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भी अनुराग ठाकुर अपनी पिछले लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए हैं। जहां पिछली बार अनुराग ठाकुर को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से करीब 19 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। वहीं इस बार इस विधानसभा क्षेत्र से 38,529 वोट लेकर 13,753 वोटों की ही बढ़त ले पाए हैं।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 24,776 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। अगर बात करें स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की तो वह भी शायद इस बात को लेकर काफी हद तक संतोष महसूस कर रहे होंगे कि वह बेशक कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को बढ़त तो नहीं दिलवा पाए, लेकिन अनुराग ठाकुर की लीड को काफी हद तक उन्होंने कम किया है। इस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। मतगणना के पहले राउंड में पहले बूथ पर रायजादा को 52 वोट की बढ़त मिली, बाकी पूरे राउंड में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी पर अपनी बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में जहां अनुराग ठाकुर को 3,078 वोट मिले। वहीं सतपाल रायजादा को 2,148 वोट ही मिल पाए। अनुराग ठाकुर को मिली पहले राउंड की यह बढ़त मतगणना के आखिरी 11 वें राउंड तक जारी रही। लगभग हर राउंड में अनुराग ठाकुर ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अपने मतदान केंद्र से अनुराग ठाकुर को 245 वोटों की बढ़त दिलवाने में कामयाब हुए। इस मतदान केंद्र पर जहां अनुराग ठाकुर को 497 वोट मिले, वहीं सतपाल रायजादा को 254 वोट ही मिल पाए। वर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी अपने मतदान केंद्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 145 वोटों की बढ़त दिलवाने में कामयाब हुए। इस मतदान केंद्र पर सतपाल रायजादा को 361 वोट मिले, वहीं अनुराग ठाकुर को 216 वोट ही मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नगर परिषद घुमारवीं के सभी पांच बूथों पर अनुराग ठाकुर को बढ़त मिली है। नगर परिषद घुमारवीं में जहां अनुराग ठाकुर को 2,078 वोट मिले, वहीं सतपाल रायजादा को 1,435 वोट ही मिल पाए। अनुराग ठाकुर यहां से भी 643 वोटों की बढ़त लेने में कामयाब हुए। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 111 बूथों में से मात्र नौ बूथों पर ही बढ़त बना पाए। बाकी 101 बूथों पर उन्हें निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग ठाकुर से मुंह की खानी पड़ी। तकनीकी कारणों से एक बूथ के मतों की गिनती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें