फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशा तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों ने फूंका बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुडस्वाय में घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संदिग्धों पर नजर रखने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बरोटा पंचायत के कुडस्वाय गांव में संस्कार सोसायटी की ओर से घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि चिट्टा जैसे जानलेवा नशे के खात्मे के लिए समाज का हर वर्ग यदि एकजुट हो जाए, तो इस बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन

महेंद्र धर्माणी ने नशे के सेवन करने वाले और बेचने वालों में फर्क स्पष्ट करते हुए कहा कि जो युवा नशे की गिरफ्त में हैं, वे पीड़ित हैं और उन्हें इलाज व सहयोग की जरूरत है। वहीं, जो लोग चिट्टे का व्यापार कर रहे हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी बाहरी या अनजान व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर उनसे पूछताछ करें और यदि कोई गतिविधि संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इससे नशा तस्करों में भय का माहौल बनेगा और गांव सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। अंत में सभी ने एक स्वर में अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और शपथ ली कि वे इस मुहिम में अपना पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर सुनील कुमार, तिरलोक शर्मा, देवेंद्र, दीना नाथ शर्मा, धीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, योगराज शर्मा, रमेश राना, जोगिंदर राणा, रमेश शर्मा, सोनू, अंकु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें