-विजेता बच्चों को आज किया जाएगा सम्मानित
-डियारा में जांचा 160 लोगों का स्वास्थ्य
-राम नाटक समिति ने कराई विभिन्न स्पर्धाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राम नाटक समिति डियारा की ओर से रामलीला मंच पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 24 लोगों ने रक्तदान कियाए जबकि सांसद मोबाइल सेवा के चिकित्सकों ने 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
वहीं, समिति की ओर से विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। महासचिव सुनील ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के उप कनिष्ठ वर्ग में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर के अंशुमन ने पहला, राधे गोबिंद स्कूल बिलासपुर के ऋषि ने दूसरा, राजकीय माध्यमिक स्कूल डियारा के पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। राधे गोबिंद स्कूल बिलासपुर के शेहनाज और माउंट केलवरी स्कूल बिलासपुर के प्रियांश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर की अंजलि मिन्हास ने पहला, एसवीएम स्कूल छात्रा बिलासपुर की वंशिका मेहता ने दूसरा और शिवांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेगा वशिष्ठ और अफजल अंसारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर के तेजस ने पहला, एसवीएम स्कूल बिलासपुर के अनुभव ने दूसरा और आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर की रागनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नव ज्योति स्कूल बिलासपुर के अभय और हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं के अंकुश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के उप कनिष्ठ वर्ग में ईशा ने पहला स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में एसवीएम स्कूल बिलासपुर की कनिका ने पहला, समीक्षा ने दूसरा और राधे गोबिंद स्कूल बिलासपुर के आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर की श्रेया ने पहला, आलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के उप कनिष्ठ वर्ग में शांभवी ने पहला, सान्वी ने दूसरा और दर्शित ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्षन्या ने पहला, वंश ने दूसरा और रक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तमसा ने पहला, अदिति ने दूसरा और आशिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जलेबी प्रतियोगिता में आदित्य ने पहला, आकाश ने दूसरा और संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तमसा कंडेरा और अंजलि मिन्हास ने पहला, रोहण धीमान, आदर्श ने दूसरा और अक्षित गर्ग, प्रतीक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंकुश शर्मा और अमन ठाकुर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को 25 अक्तूबर को रामलीला मैदान में सम्मानित किया जाएगा।