फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशा तस्करी चेन से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार (26) निवासी गांव गसौड़, डाकघर जुखाला, तहसील सदर को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना सदर में तीन सितंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन सितंबर की मध्यरात्रि नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान 11.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब तस्करी चेन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस मामले में चिट्टे के नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें